आयोजन समिति गठित कर पदाधिकारियों को सौंपी गयी जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खाटू श्याम बाबा के जन्मदिवस २ नवंबर को उनकी प्रतिमा की स्थापना पाताली शिव मंदिर फतेहगढ़ में की जायेगी तथा खाटू श्याम की निशान पद यात्रा का भी आयोजन किया जायेगा।
खाटू श्याम सेवा समिति फतेहगढ़ नगर के पूर्व एल.आई.सी. कार्यालय में अध्यक्ष दिलीप उर्फ सागर कश्यप के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के संबंध में विचार विमर्श किया गया। सर्किल के अध्यक्ष सागर कश्यप ने बताया कि २ नवंबर को बाबा के जन्मोत्सव अवसर पर पाताली शिव मंदिर फतेहगढ़ में उनकी प्रतिमा स्थापित की जायेगी तथा इसी दिन सायं बाबा खाटू श्याम की निशान पद यात्रा फतेहगढ़ नगर में निकाली जायेगी। पद यात्री पाताली शिव मंदिर से शुरु होकर कचहरी, पुलिस लाइन, छोटी जेल तिराहे, कोतवाली भोलेपुर मंदिर होते हुए पाताली शिव मंदिर पूर्व एल.आई.सी. तिराहे पर समाप्त होगी। अध्यक्ष सागर कश्यप ने बताया बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया तथा सभी को जन्मोत्सव के संबंध में जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। समिति में नितिन कुमार, रजत कश्यप, गोलू प्रजापति, नीरज कुशवाहा, सुजीत कश्यप, आशीष, सागर सक्सेना, रिंकू गुप्ता, सचिन कुमार, रमन यादव, गोविन्द बाथम, महेंद्र बाथम, राहुल राठौर, आकाश कश्यप, मनजीत, सुनील सक्सेना आदि शामिल हैं।
जन्मोत्सव पर खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा स्थापित होगी, निकलेगी निशान पद यात्रा
