मुख्य अतिथि के रुप में सांसद डिंपल और एटा सांसद देवेश शाक्य रहेंगे मौजूद
कुरावली/मैनपुरी। क्षेत्र के गांव जुन्हैसा में वहां की तथागत गौतम बुद्ध समिति के तत्वावधान में गांव में ही आगामी 18 मई सुबह 10 बजे तथागत भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सपा सांसद डिंपल यादव और एटा सांसद देवेश शाक्य भाग लेंगे।
तथागत भगवान गौतम बुद्ध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शाक्य ने बताया कि गौतम बुद्ध मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में अति विशिष्ठ के रुप में पूर्व मंत्री सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पैक्सपेड चेयरमैन इं. प्रेमसिंह शाक्य, सपा के प्रदेश महासचिव महाराज सिंह शाक्य, पूर्व सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, पूर्व कांगेस जिलाध्यक्ष व जिपं सदस्य विनीता शाक्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र शाक्य भाग लेंगे।
मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने की अपील
कार्यक्रम संयोजक महेन्द्रपाल सिंह शाक्य व तथागत भगवान गौतम बुद्ध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार शाक्य, महासचिव शिवराम सिंह शाक्य, सचिव सुरेश चंद्र शाक्य, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र शाक्य जनता सहित बुद्ध अनुयाईयों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।