फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के तत्वाधान में मेला श्री रामनगरिया पंचालघाट के सांस्कृतिक पांडाल में अमृतमयी कथा का आयोजन हुआ। वृन्दावन से आईं साध्वी गंगा मिश्रा के मुखारविंद कथा के माध्यम से यह बताया कि संसार में भगवान का नाम और उनकी कथा ही जीव का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए, क्योंकि भगवान की कथा व प्रभु का नाम ही मनुष्य के सारे पातकों का नाश करता है। मनुष्य के हृदय में जितने भी पाप संताप होते हैं वह भगवान के नाम उच्चारण मात्र से तत्क्ष्ण नष्ट हो जाते हैं और मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है। मां गंगा के पावन पुनीत तट पर अंतर्मयी कथा के रसपान करने के लिए कथा पंडाल में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संरक्षक दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी महाराज ने सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया एवं कथा वाचिका का उत्साहवर्धन कर उनको भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं एवं आयोजक मंडल में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के समस्त पदाधिकारियों ने व्यवस्था संभाली। राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य विवेकानंद, राष्ट्रीय सचिव बबिता पाठक, जिलाध्यक्ष विपिन अवस्थी, कोर कमेटी के सदस्य आलोक भारती, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन राजपूत, महानगर अध्यक्ष रेखा सिंह, महामंत्री श्रद्धा दुबे सहित नगर अध्यक्ष डॉ0 रूबी चतुर्वेदी, करुणेश अवस्थी, ज्ञानेन्द्र सिंह, जितेंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे।
भगवान की कथा व प्रभु का नाम ही मनुष्य के सारे पापों का नाश करता है: साध्वी गंगा
