फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कार्यवाहक डीआईजी जेल ने अचानक केंद्रीय कारागार पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया। उनके औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी पहुंचे।
शुक्रवार को कार्यवाहक डीआईजी जेल शिवहरी मीना अचानक केंद्रीय कारागार पहुंच गये। उनके पहुंचने की खबर से हड़कंप मच गया। उन्होंने तीन घंटे तक जेल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये। डीआईजी ने जेल के भोजनालय, बैरकों, अस्पताल, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाये। भारी गर्मी के चलते बंदियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने जेल परिसर का अवलोकन किया व पुराने जर्जर भवनों को ध्वस्त कराने के निर्देश दिये। इसके बाद वह पीएससी कैम्प पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पाण्डेय, जेलर बद्री प्रसाद, उप कारापाल सुरजीत कुमार आदि जेल कर्मी मौजूद रहे।
कार्यवाहक डीआईजी के औचक निरीक्षण से हड़कंप, परखी जेल की व्यवस्था.
