चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ नलकूप खण्ड का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ नलकूप खण्ड का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संरक्षक राकेश सारस्वत व राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री प्रमोद कुमार दीक्षित ने शपथ ग्रहण सम्पन्न कराया और राज्य कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ नलकूप विभाग की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ। इस मौके पर संरक्षक सफदर हुसैन, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, महामंत्री अरविन्द सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष विजय सिंह, शीलेंद्र दुबे, प्रेमसागर, राकेशचंद्र मिश्रा, हरीराम, जंग बहादुर, अशोक कुमार, प्रणवीर सिंह, राजेश बाबू, प्रमोद कुमार, मनीला, सचिन, अभय कुमार, मुकेश कुमार, प्रमोद बाबू,राहुल कुशवाहा, बृजकिशोर, देवेंद्र सिंह, धीरज कुमार आदि पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी। राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री प्रमोद कुमार दीक्षित ने कहा कि कर्मचारी एकता बनाये रखने के लिए संगठित है। हम लोग हर समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघ संघर्षरत है। धन्यवाद जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *