फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खत्री सभा के तत्वाधान में नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह घुमना स्थित खत्री धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ रुद्राभिषेक के साथ हुआ। आचार्य पंडित गोपाल गुरु ने रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया। ओमकार गुरु ने महा मृत्युंजय पाठ किया। दिनभर चले रुद्राभिषेक में समाज के लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। रुद्राभिषेक के मुख्य संयोजक डा0 राकेश महरोत्रा ने व्यवस्था देखी। साथ ही जनपद इकाई की खत्री महासभा की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। शपथ अधिकारी केएम सचदेवा ने पदाधिकारियों को कर्तव्य और दायित्व की शपथ दिलायी। अध्यक्ष मुदित टंडन, महामंत्री गौरव धवन, कोषाध्यक्ष प्रसून टंडन, उपाध्यक्ष रवि कपूर, मंत्री अनुज महरोत्रा व पीयूष महरोत्रा एवं प्रचार मंत्री रॉविन कपूर, अंकेक्षक आशीष महरोत्रा, विशेष सहयोगी सदस्य राजकुमार टंडन, विवेक अरोड़ा, अनुज टंडन, कुशल कपूर आदि को केएम सचदेवा ने शपथ दिलायी। संरक्षक डा0 रजनी सरीन, लालजी टंडन, गोपाल टंडन, जगन्नाथ टंडन, मोहित टंडन बनाये गये। सभी ने शपथ ग्रहण की। खत्री महिला क्लब की सदस्य सोनल टंडन, स्मिता कपूर, प्रियांशी टंडन, गुड्डी टंडन, एकता कपूर, चारू कपूर, रुपाली महरोत्रा, प्रियंका अरोड़ा आदि लोग मौजूद रहे।
रुद्राभिषेक के साथ खत्री सभा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
