रोजगार सेवकों पर रिकवरी की लटकी तलवार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। रोजगार सेवकों की बैठक में ऑडिट टीम के अधिकारी ने ऑडिट रिपोर्ट के माध्यम से क्षेत्र की जानकारी लीं। जिसमें कई रोजगार सेवकों पर रिकवरी का आदेश किया गया।
नवाबगंज विकासखंड कार्यालय पर मंगलवार को रोजगार सेवकों की एपीओ गौरव सिंह तथा मनरेगा सहायक आलोक पाठक ने बैठक ली। जिसमें सोशल आडिट टीम के प्रभारी अभिषेक मिश्रा भी रहे।

सोशल रिपोर्ट में उन्होंने सभी रोजगार सेवकों से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। रिपोर्ट के अनुसार कई ग्राम पंचायत में रिकवरी निकाली गई। जिसमें सबसे अधिक ग्राम पंचायत नगला खेल के रोजगार सेवक पर मनरेगा में धांधली करने में 1,26000/- की रिकवरी तय की गई। जिसमें आदेशित किया गया कि जल्द से जल्द जिन रोजगार सेवकों, ग्राम प्रधानों पर रिकवरी का पैसा निकाला है वह तत्काल प्रभाव से खाते में जमा कर दें, नहीं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दर्जनों रोजगार सेवक ऐसे हैं जिन्होंने पैसे के बल पर अपनी रिकवरी रूकवाई है। उनले जल्द खाते में पैसा जमा करने की बात कही गई है। मनरेगा की बैठक में लगातार पूरा दिन वसूली का कार्यक्रम चला रहा। इस मौके पर मनरेगा के ऑडिट प्रभारी अभिषेक मिश्रा, एपीओ गौरव दिवाकर, मनरेगा सहायक आलोक पाठक तथा सभी क्षेत्र के रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *