शिक्षक ही हैं युग निर्माता, शिक्षक ही हैं भाग्य विधाता: चंद्रपाल सिंह यादव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।
सभी पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर चर्चा की और वरिष्ठ शिक्षकों को शिक्षक रत्न प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव प्रभात यादव व जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक ही है युग निर्माता शिक्षक ही है भाग्य विधाता, किसी भी देश के संस्कार, उसकी वर्तमान स्थिति और उसका भविष्य उस देश के शिक्षक ही तय करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर शिक्षकों के सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकती। संस्थापक अध्यक्ष नेताजी मुलायम सिंह यादव स्वयं एक शिक्षक थे और राजनीति में आने के बाद भी नेताजी हमेशा शिक्षक की भूमिका में ही रहे। मुख्य अतिथि डॉ0 रामकृष्ण राजपूत ने कहा कि नेताजी सदैव शिक्षकों का सम्मान करते रहे और जब भी फर्रुखाबाद आए और हमारी मुलाकात हुई उन्होंने हमें हमेशा सम्मान दिया। इस अवसर पर सर्वेश अंबेडकर, मुन्ना यादव, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, शिवशंकर शर्मा, किशन स्वरूप, सांची लाल कठेरिया, देवेंद्र यादव, ईश्वर दयाल, रूप सिंह यादव, ओम प्रकाश शर्मा, अशोक अंबेडकर, रामपाल सिंह यादव, विकास कुमार दीपू, अवधेश कुमार यादव, अखिल कठेरिया आदि लोगों ने विचार रखे। शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कौशलेंद्र सिंह यादव को जिला महासचिव मनोनीत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *