चोरों ने युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी, जेवर किये पार

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरों ने नकदी व जेवरात चोरी कर लिये। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध मान रही है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र से सटे घसिया चिलौली निवासी इदरीश के घर में देर रात चोर दीवार फांदकर घुसे। उस समय इदरीश व अन्य परिवारजनी छत पर सोए थे। नीचे कमरे में इदरीश का पुत्र रवि सोया हुआ था। सुबह जब लोग नीचे आए, तो रवि बेसुध सोया हुआ था और कमरे में रखी अलमारी व बक्सा खुला पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था। जबकि इस कमरे के साथ ही दो अन्य कमरों का सामान सुरक्षित था। इदरीश ने बताया कि चोर उसके पुत्र को बेहोश कर अलमारी में रखे 36 हजार रूपये और सोने चांदी के कीमती जेवर चुरा ले गए हैं। घटना की सूचना पाकर मंडी चौकी प्रभारी अवधेश अवधेश और प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी की। इदरीश के अलावा उसके दो अन्य भाइयों के कमरों के सुरक्षित होने के कारण पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *