फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस चौकी के निकट परचून की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। तलैया फजल इमाम निवासी शिव नारायन गुप्ता की आईटीआई चौराहे पर परचून की दुकान है। बीती रात चोरों ने नकब लगाकर हाथ साफ कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर जब शिव नारायन गुप्ता दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गये। दुकान के पीछे कोल्ड स्टोरेज का खाली पड़ी जगह पर चोरों ने आड़ा लगाकर चोरी की। दुकान में रखा किराने का सामान चोर चोरी कर ले गये। रात्रि में दीवाल तोडक़र घुसे चोरों ने दुकान से कीमती सामान को चिन्हित कर चोरी किया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। शिव नारायन गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देेकर कार्यवाही करने की मांग की। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने पहुंचकर पुलिस से मांग की कि शीघ्र चोरी का खुलासा किया जाये।
चोरों ने परचून की दुकान से दीवार काटकर कीमती सामान किया पार
