स्काउट गाइड के तीन दिवसीय द्वितीय सोपान शिविर का हुआ समापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्काउट गाइड का तीन दिवसीय द्वितीय सोपान कैम्प का समापन डा0 बी0पी0 अग्रवाल शिक्षा निकेतन कल्याणकुंज के याकूतगंज कानपुर रोड फतेहगागढ़ में हुआ। प्रबंधक डा0 बीपी अग्रवाल व निदेशक डा0 विशाल अग्रवाल ने सर्वधन प्रार्थना के साथ स्काउट गाइड के जन्मदाता लॉर्ड बिडेन पावेल व लेडी बिडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के स्काउट मास्टर व जिला संगठन आयुक्त एसके श्रीवास्तव के साथ साथ प्रशिक्षक मंडल में गजेंद्र सिंह चौहान एचडब्लूबी और स्काउट ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार बाथम एचडब्लू बी उपस्थित रहे। इसके साथ ही बच्चों ने टेंट लगाया। सुरक्षा अनुमान लगाना, एक्शन सॉन्ग भी कराया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह दिखाया। कैंप फायर, फूड प्लाजा, बिना बर्तन के भोजन, आउटडोर, एडवेंचर्स टेंट लगाना भी सिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *