Headlines

वृक्ष धरा के है आभूषण, आओ हम सब मिलकर पृथ्वी का करें श्रंगार

प्रा0वि0 अलीगढ़ में ईको क्लब द्वारा किया गया कार्यक्रम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ में ईको क्लब गठन के बाद एसआरजी रुचि वर्मा ने पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाकर बच्चों व अध्यापकों को जागरुक किया। उन्होंने बच्चों व अध्यापकों से कहा कि पर्यावरण सुरक्षा व वृक्षों की उपयोगिता बहुत जरुरी है। विद्यालय गठित ईको क्लब के पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों व दायित्वों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जन्म से मृत्यु तक हमारे जीवन में वृक्षों का महत्व है। पर्यावरण संरक्षण अगर नहीं होगा तो भविष्य में भारत विषम परिस्थितियों से गुजरेगा। शासन ने समाज में जागरुकता लाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में ईको क्लब गठन करने का आदेश किया। जिसमें बचपन से ही नागरिकों में पर्यावरण की महत्वता का जन्म हो। मुख्य अतिथि रुचि वर्मा का माल्यार्पण कर विद्यालय की ओर से स्वागत किया गया। सरस्वती पूजन के साथ बालिकाओं ने पर्यावरण संबंधित लघु नाटिका प्रस्तुत की। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार गुप्ता द्वारा सभी आगंतुको का आभार व्यक्त करते हुए नन्हें मुन्ने बच्चों को अपने आसपास व विद्यालय परिवार में वृक्ष लगाने के प्रति पे्ररित किया गया। इस अवसर पर साजिद खान, सुनीता यादव, सविता यादव, मनोरमा यादव, नूरुलसवा, जावेन्द्र सिंह, हरि सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *