कुलपति ने परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा‌

स्नातक की तीनों पालियों में 64 हजार 517 परीक्षार्थी रहे शामिल।
अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एनईपी स्नातक परीक्षा को नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल द्वारा जनपद के तीन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।शनिवार को तीन बजे अपराह्न तृतीय पाली पंचम सेमेस्टर की परीक्षा में कुलपति ने सबसे पहले गुरू नानक गल्र्स पीजी कालेज व झुनझुन वाला डिग्री कालेज का दौरा किया। कुलपति ने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरे के संचालन को बारीकी से परखा। इस दौरान उन्होंने केन्द्राध्यक्ष से सीट प्लान व प्रश्न-पत्र के पैकेट खोलने व उत्तर पुस्तिका के रखरखाव की जानकारी ली। इसके उपरांत कुलपति प्रो0 गोयल ने परिसर स्थित प्रचेता भवन परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।इस मौके पर परीक्षा नियत्रंक उमानाथ ने भी कुलपति के साथ केन्द्रों के परीक्षा संचालन का बारीकी से निरीक्षण कर यथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया।विश्वविद्यालय की एनईपी की तीनों पालियों की परीक्षा में लगभग 64 हजार 517 परीक्षार्थी शामिल रहे। जिसमें प्रथम पाली में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में बाट्नी,कम्प्यूटर साइंस, आफिस मैनेजमेंट एण्ड सेके्रट्रीरियल प्रेक्टिस,फाइन आर्ट्स व द्वितीय पाली में तृतीय सेमेस्टर में बाट्नी,आफिस मैनेजमेंट एण्ड सेके्रट्रीरियल प्रेक्टिस तथा तृतीय पाली में पंचम सेमेस्टर में बाट्नी,कम्प्यूटर साइंस,आफिस मैनेजमेंट एण्ड सेके्रट्रीरियल प्रेक्टिस,कामर्स विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। विवि मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विवि परिसर में कुलपति के निरीक्षण के दौरान केन्द्राध्यक्ष डाॅ0 डीएन वर्मा,डाॅ0 अर्जुन सिंह, डाॅ0 प्रतिभा देवी,डाॅ0 अरविन्द वाजपेयी,डाॅ0 दीपक वर्मा, डाॅ0 अनिल कुमार विश्वा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *