पुत्री को बरामद करने के लिए पीडि़त ने एसपी से लगायी गुहार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एसपी को दिये गये प्रार्थना पत्र में पीडि़त ने कहा कि उसकी पुत्री को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक उसकी पुत्री को बरामद नहीं किया है। साथ ही पुलिस ने अभियुक्तों से सांठगांठ कर उन्हें थाने से छोड़ दिया।
पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह थाना राजेपुर अंतर्गत एक ग्राम का निवासी है। पीडि़त की नाबालिग पुत्री दिनांक 01.01.202६ को समय करीब 12 बजे दिन में घर से बिना बताये चली गयी थी। जिसकी काफी खोजबीन की, परन्तु उसका कहीं पता नहीं चला। पुत्री के कमरे में एक मोबाइल मिला। तब पीडि़त को जानकारी हुई कि उसकी पुत्री दो नम्बरों पर अधिकतर बात करती थी। जिसमें एक नंबर अनित पुत्र रामदास निवासी ग्राम कड़क्का थाना राजेपुर तथा दूसरा नंबर दिपांशू कुशवाहा पुत्र रामवीर निवासी राजेपुर का है। पुत्री के कमरे में जो मोबाइल मिला है उसका नंबर 9208538605 है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोबाइल में जो सिम पड़ी है वह सिम अशोक कुमार पुत्र रामरूप निवासी ग्राम अलीगढ़ थाना राजेपुर के नाम की थी तथा पीडि़त की पुत्री को उक्त मोबाइल अशोक ने ही दिया था। पीडि़त ने इस घटना की रिपोर्ट थाना राजेपुर में पंजीकृत कराई थी तथा सारी बात थाना पुलिस को बताई थी। पीडि़त ने आशंका के आधार पर पुलिस को बताया था कि उसकी पुत्री को अशोक ही बदनियती से अपने साथियों के सहयोग से अपहृत करके ले गया है। थाना पुलिस ने अमित, दिपांशू व अशोक को थाना राजेपुर में बुलाकर पूछताछ की और फिर उनसे सांठ-गाठ करके बिना कोई कार्यवाही किये छोड़ दिया तथा आज तक पीडि़त की पुत्री को बरामद नहीं किया गया है। पीडि़त को आशंका है कि उपरोक्त लोग उसकी पुत्री के साथ गलत काम कर उसकी हत्या कर सकते है अथवा कहीं बेंच सकते है। न्यायहित में पीडि़त की पुत्री को बरामद कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही कराया जाना अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *