फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तगणों को दण्डित करने की गुहार लगायी है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने 156(3) सी.आर.पी.से. के तहत दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह निवासी ग्राम नगला अखैराज, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद की मूल निवासिनी है। पीडि़ता अपनी बहन के घर ग्राम मानिकपुर थाना मऊदरवाजा में आया है। दिनांक 21.05.2024 को शाम 7 बजे के लगभग पीडि़ता शौच करने के लिए जा रही थी, तभी मक्का के खेत में पहले से घात लगाये बैठे प्रेमपाल, छोटे पुत्रगण लेजम सिंह निवासी ग्राम नगला अखरैज, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद, हाल निवासी ग्राम मानिकपुर थाना मऊदरवाजा व तेज सिंह पुत्र हरिवंश सिंह निवासी ग्राम मानिकपुर थाना मऊदरवाजा व दो अज्ञात व्यक्तियों ने पीडि़ता को बुरी नियत से दबोच लिया और कहा कि तुझे शादी की ज्यादा जल्दी पड़ी है, तो आज मैं तेरी गर्मी निकालता हूँ और प्रेमपाल ने पीडि़ता के कपड़े फाड़ डाले और जबरदस्ती पीडि़ता से छेड़छाड़ की। पीडि़ता के शोरगुल पर उपरोक्त सभी लोग पीडि़ता के साथ मारपीट करते हुए धमकी देकर भाग गये। जाते-जाते कह गये कि अगर अगली बार यहां मिली तो तेरे चेहरे पर तेजाब फेंक देंगे। पीडि़ता थाना हाजा पर रिपोर्ट लिखाने गयी, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गयी। तब पीडि़त ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।
बुरी नियत से दबोचने के मामले में पीडि़ता ने दिया न्यायालय में प्रार्थना-पत्र
