तहसील सदर की भरभराकर अचानक गिरी दीवार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तहसील सदर की बाउंड्रीवाल गिर गयी। मिट्टी की खुदाई के चलते भूस्खलन जैसी स्थिति होने के कारण तहसील सदर की बाउंड्रीवाल गिर गई। मंगलवार को दोहपर में तहसील सदर में भूस्खलन होने की वजह से तहसील सदर में राजस्व बंदी गृह के निकट की बाउंड्री अचानक भरभराकर दीवार गिरने से हडक़ंप मच गया। दीवार गिरने के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। जिससे वहां के लोगों ने राहत की सांस ली। तोड़ी देर बाद तहसील सदर के अधिकारी व पुलिस ने पहुंचकर लोगों को दीवार से दूर रहने की सलाह दी। आसपास के लोगों में दीवार गिरने से दहशत का माहौल है। मोहल्ला रकाबगंज में तहसील सदर के निचले हिस्से में अनेकों लोग भवन बनाकर रहते है। जानकारों के अनुसार अधिक बारिश और स्थानीय लोगों द्वारा मिट्टी का खनन करने के कारण यह घटना हुई है। मौके पर देखने वालों का जमावड़ा लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *