खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रहीं गंगा, सडक़ों पर बह रहा पानी

 राहगीरों की बाइकें हो रही बंदए, डीएम ने संपर्क मार्ग बंद करने के लिए निर्देश
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। शनिवार रात को गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। अब गंगा का जलस्तर 137.20 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है। खतरे का निशान 137.10 सेंटीमीटर पर है। जिसको लेकर जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज गंगा पार क्षेत्र में निरीक्षण किया जिसके चलते वह चित्रकूट डिप पर भी पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली ग्रामीणों ने बताया कि बीते वर्ष आई बाढ़ में कई लोगों की इस पानी के बहाव के कारण जान चली गई जिसमें मामा भांजे समेत, कई दोस्तों ने भी दम तोड़ दिया था। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल प्रभाव से बैरीकेडिंग लगाकर रास्ता को बंद कर दिया जाए। जिससे जनहानि ना हो। हालांकि मौके पर एक होमगार्ड की तैनाती कर दी गई है उसके बावजूद भी रहागीर जबरदस्ती बाढ़ के पानी से निकल रहे हैं हादसा होने से इनकार भी नहीं किया जा सकता। फिर भी प्रशासन सतर्क है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अमृतपुर, तहसीलदार अमृतपुर, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, खंड विकास अधिकारी राजेपुर, जिला आपदा विशेषज्ञ व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *