फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा का जलस्तर बढक़र 136.15 सेमी पर पहुंच गया है। जिससेतटवर्ती गांवों व खेतों में पानी भरने लगा है। इससे फसलों के नुकसान का खतरा बढ़ गया है।
गंगा का जलस्तर बीते कई दिनों से लगातार कम हो रहा था, लेकिन अब यह पुन: बढऩे लगा है। रविवार को गंगा का जलस्तर 136.15 सेंटीमीटर पर पहुंच गया। जलस्तर बढऩे से एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढऩे लगी हैं। खासकर गंगा के तटवर्ती गांवों व खेतों में पानी भरने लगा है। सबसे अधिक दिक्कत शमशाबाद और अमृतपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में है। गंगा किनारे तटवर्ती गांवों में रहने वाले लोगों का कहना है कि खेतों में खड़ी फसलों के खराब होने का भी डर सता रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो जल्द ही गांव के मुहाने तक भी पानी पहुंच जाएगा, हालांकि जिले में बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। बाढ़ चौकियां और शरणालय स्थल भी बनाए गए हैं। कलेक्ट्रेट पर इसका कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा, गांवों में भरने लगा पानी
