लेखपाल व पुलिस ने पहुंचकर की जांच पड़ताल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में भीषण आग लग गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गये। ग्रामीणों ने समर आदि चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कुतुबुद्दीनपुर निवासी नेमा देवी पत्नी स्वर्गीय नृपेंद्र सिंह मंगलवार सुबह अपने घर में खाना बना रही थी, तभी अचानक चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी ग्रामीण एकत्र हो गये। ग्रामीणों ने समर आदि चलाकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजीव यादव ने पहुंचकर घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी। पीडि़ता के मुताबिक आग से झोपड़ी में रखे 20 बोरी गेहूं तथा घर गृहस्ती का सामान तथा लगभग 6 हजार रुपये की नगदी आदि जलकर राख हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया। सूचना पर पुलिस ने भी पहुंचकर जांच की। खबर लिखे जाने तक लेखपाल के द्वारा कोई भी कार्रवाई लिखित में नहीं की गई थी।
