क़ायमगंज, समृद्धि न्यूज़। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी व उसके प्रेमी को पुलिस ने जेल भेज दिया। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव घसिया चिलौली निवासी शिवमंगल कोरी उम्र 22 वर्षीय पुत्र सतीश चन्द्र का शव 10 दिसम्बर को संदिग्ध परिस्थितियो में लटका मिला था। जानकारी होने पर तम्बाकू की गोदाम में काम कर रहे मृतक के पिता सतीश चन्द कोरी घर पर पहुॅचे तो उन्होंने देखा की उनके बेटे का शव बैड पर पडा था और उसके पास उसकी पत्नी सजना और पडोस का अनुज जाटव पुत्र हरिराम था, जैसे ही गाँव वाले आये तभी अनुज घर से भाग गया। मृतक के पिता सतीश ने कोतवाली मे तहरीर देकर बहू संजना और पडोसी अनुज जाटव पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था। मृतक की पत्नी का गाँव के अनुज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसी को लेकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने पति की हत्या करने वाली पत्नी संजना व उसके प्रेमी अनुज कुमार को जेल भेज दिया।
