विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार देकर किया गया सम्मानित

जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में जिला विज्ञान क्लब द्वारा जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से नव प्रवर्तकों के चयन हेतु प्रत्येक वर्ष जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनीका आयोजन कराया जाता है। जिसमें असंगठित क्षेत्र के किसान, कारीगर, शिल्पकार, मजदूरों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाती है। नवाचार करने पर परिषद द्वारा पेटेंट भी किया जाता है। प्रदर्शनी में नव प्रवर्तक बालेंद्र मिश्रा मोबाइल बेस्ड इलेक्ट्रिकल डिवाइस बनाने पर प्रथम पुरस्कार 8000 की धनराशि, आदित्य माथुर इलेक्ट्रिकल व्हीकल पर द्वितीय पुरस्कार 5000 की धनराशि, रुद्र प्रताप सिंह पेंसिल स्केच तृतीय पुरस्कार 3000 की धनराशि प्रदान की गई। सांत्वना पुरस्कार में आकाश साग काटने की मशीन, यश शुक्ला सिक्योरिटी अलार्म, गीतांजलि चूडिय़ां, श्रीकांत हाइब्रिड साइकिल, अशोक कुमार शुक्ला देसी दवाइयां बनने पर 2000 की धनराशि प्रदान की गई। समस्त को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में आरपी डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विनायक पांडे, प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आदित्य किशोर, पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन उपस्थित रही। जिला समन्वयक दीपिका राजपूत ने जिला विज्ञान क्लब की प्रस्तावना प्रस्तुत की और कहा कि जनपद के नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। संचालन गणित शिक्षिका ज्योति ने किया। पंजीकरण का कार्य शैलजा मौर्य निर्मला सिंह ने किया। कार्यक्रम में अर्चना गुप्ता, आरती यादव, बबीता, उषा देवी, मीना, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *