महिला ने पर्स से मोबाइल निकाल रहे चोर को जमकर पीटा…..

बहराइच समृद्धि न्यूज| शहर के चौक बाजार में रविवार को भीड़ के बीच एक महिला के पर्स से चोर ने मोबाइल निकालने का प्रयास किया। इसकी जानकारी महिला को हुई तो उसने चोर की जमकर पिटाई कर दी। आसपास के लोगों उसे छुड़ाया। इसके बाद वह फरार हो गया।कोतवाली नगर के चौक बाजार में रविवार को काफी भीड़ थी। भीड़ के बीच लोग खरीददारी कर रहे थे। दोपहर में एक महिला कपड़े की दुकान पर मोलभाव कर रही थी। तभी पीछे से एक मोबाइल चोर पहुंच गया। उसने मोबाइल पर्स से निकालने का प्रयास किया। महिला को इसकी भनक लग गई। इस पर पीछे मुड़ी महिला ने मोबाइल चोर को जमकर पीटा। भीड़ के बीच लोगों ने युवक को छुड़ाया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *