राजस्थान के गंगापुरसिटी जिले में अतिक्रमण हटाने गईं एसडीएम की ग्रामीणों से झड़प हो गई. इस बीच एक महिला ने एसडीएम सुनीता मीणा के बाल पकड़कर खींच दिए. करीब 20 सेकेंड तक महिला एसडीएम के बाल पकड़ी रही. बड़ी मुश्किल से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने एसडीएम को महिला के चंगुल से छुड़ाया. ग्रामीणों ने एसडीएम पर बुजुर्ग को धक्का देने का आरोप लगाया है. इस मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिले के उपखंड टोडाभीम इलाके के गांव नाद का है. यहां कृषि भूमि पर एक धर्मकांटा बना हुआ है. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, इसे बिना स्वीकृति के बनाया गया है. जिसे हटाने के लिए पहले भी नोटिस जारी किए गए थे. गुरुवार को शाम करीब 4 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम धर्मकांटा हटाने के लिए बुलडोजर सहित पहुंच गई. इस बीच वहां मौजूद लोगों ने कार्रवाई का विरोध कर दिया. स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम में कहासुनी हो गई. अचानक वहां मौजूद एक महिला बुलडोजर के सामने उसे रोकने आ गई. एसडीएम सुनीता मीणा ने महिला को वहां से हटाया. गुस्साई महिला ने एसडीएम के बाल पकड लिए और उन्हें झुका दिया. यह देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें बचाने लिए दौड़े. महिला ने बामुश्किल एसडीएम के बाल छोड़े. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जो 1 मिनट 17 सेकेंड का है.
बुलडोजर लेकर पहुंची एसडीएम को महिला ने बाल पकडक़र घसीटा
