दिनदहाड़े चोरी करने घर में घुस गया युवक, लोगों पकडक़र पीटा, पुलिस को सौंपा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दिनदहाड़े चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसा मण्डी निवासी राहुल उर्फ बंगाली पुत्र रामदास के घर में एक युवक दिन दहाड़े चोरी करने के इरादे से घुस गया। जिससे परिजनों में हडक़ंप मच गया। शोर शराबा सुनकर भारी संख्या में मोहल्ला वाले एकत्र हो गये और घर में घुसे युवक को पकड़ लिया।

जमकर की धुनाई, पुलिस को सौंपा

मोहल्ले वालों ने पकड़े गये युवक की जमका धुनाई की। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में अपना नाम अनमोल कश्यप बताया

वहीं पुलिस ने पकड़े गये युवक से जब नाम पूछा तो उसने अपना नाम अनमोल कश्यप बताया। वहीं लोगों ने बताया कि मारपीट के बाद पकड़े गए युवक ने गैंग के कुछ अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस पकड़े युवक को अपने साथ ले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *