कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दत्तूनगला तथा हाल निवासी अल्लाहदादपुर निवासी मीन उर्फ मनोज कुमार यादव पुत्र विजय सिंह 02 अगस्त को अपनी फोर वीलर कार की मरम्मत करवाने के लिए बाईपास रोड स्थित खॉन पेट्रोल पम्प के पास मिस्त्री रावेज के यहाँ गया था। वहाँ पर पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने मीनू उर्फ मनोज को गाड़ी से खींचकर लोहे की राड मारकर हमला कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मनोज के पिता ने कोतवाली में विनेश व अंकुर पुत्रगण बच्चन सिंह निवासी मोहल्ला चौहट्टा थाना शमशाबाद, अनमोल पुत्र प्रदीप निवासी फरसोली अलीगंज, अमित पुत्र नेत्रपाल रेलवे रोड, अरबाज निवासी सुभानपुर और हीरालाल निवासी लालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दिनदहाड़े हुई घटना में मनोज का साथी ऋषभ भी गंभीर रुप से घायल हुआ था। विजय सिंह ने हमलावरों पर एक मोबाइल और 43 हजार रुपए लूट ले जाने का भी आरोप लगाया था। इस मारपीट को लोग अवैध खनन कारोबार और पुरानी रंजिश से जोड़ रहे थे। मारपीट में घायल मनोज को सीएचसी ले जाया गया था। जहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया था। लोहिया से परिजन उसे सैफई मेडिकल कालेज ले गए थे। जहां इलाज के दौरान मनोज ने शनिवार रात दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को घर ले आए। घटना की विवेचना कर रहे कस्बा इंचार्ज नागेंद्र सिंह अपने हमराह कांस्टेबिल विजय गुर्जर, सचिन, विनीत कुमार को साथ लेकर मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर मृतक के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जवान बेटे की मौत से मां निर्मलादेवी, पत्नी गुडिय़ा, भाई संजय सिंह और मनोज का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पांच साल पहले ही शादी हुई थी।
वहीं पुलिस ने बताया कि 2 अगस्त को मनोज यादव पुत्र विजय सिंह निवासी मोहल्ला दत्तू नगला रेलवे रोड थाना कोतवाली कायमगंज के साथ विपक्षी विनेश यादव पुत्र बचान सिंह आदि 6 लोगों द्वारा मारपीट की गयी थी। उक्त घटना के संबंध में पीडि़त की तहरीर के आधार पर 5 अगस्त को कोतवाली कायमगंज पर धारा 310(2)/109/191(2)/191(3)/115(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। मनोज यादव का तत्काल मेडिकल परीक्षण व इलाज कराया गया था। 3 सितम्बर को मनोज यादव के पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों द्वारा रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर में भर्ती किया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। 6 सितम्बर को रात्रि 11:30 करीब मनोज यादव की मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि पूर्व से ही पेट की गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के कारण रीजेंसी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर शव के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कराण पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण अग्नाशयशोथ के परिणामस्वरूप गंभीर पेरिटोनिटिस तथा गंभीर लीवर की बीमारी की वजह से होना ज्ञात हुआ है। तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
