उन्नाव,। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चम्पापुरवा निवासी एक ऑर्डिनेंस कर्मी के बेटे शिवम ने अपनी चचेरी बहन अंजू की हत्या कर दी। शिवम पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और इसका इलाज कानपुर के एक मनोरोग विशेषज्ञ से चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों उपरी मंजिल के बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान अंजू ने शिवम को चिढ़ाते हुए ‘पागल’ कह दिया। इस बात से आहत होकर शिवम ने अपना आपा खो दिया और वह एक हथौड़ा लेकर आया उसने अंजू पर ताबड़तोड़ वार कर सिर कुचल दिया। जिससे उसका सिर फट गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद भी शिवम शांत भाव से घर में ही घूम रहा था। उसके पिता के घर लौटने पर पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिवम को हिरासत में ले लिया है। हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल को पुलिस ने बरामदे में पड़े सोफे के पास से बरामद किया जिसके बाद पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया और युवक से पूछताछ की। शिवम के पिता शिव शंकर ने बताया कि उनके बेटे का 2015 से कानपुर के मनोरोग विशेषज्ञ से इलाज चल रहा है अक्सर वह अजीब अजीब हरकतें करने लगता है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है।
