युवक को मारपीट व आग लगाकर उतारा मौत केे घाट

पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पति को मारपीट कर आग लगाकर मारने के संबंध में पत्नी ने फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।जानकारी के अनुसार सोनी पत्नी स्व0 शिवम निवासी मोहल्ला जंगबाज खाँ थाना कोतवाली फर्रुखाबाद ने कोतवाली फर्रुखाबाद को दी गयी तहरीर में कहा है कि दिनांक 10 जून को रात्रि लगभग 10 बजे मेरे पति शिवम को अनिल पुत्र नामालूम व इंद्रपाल पुत्र दयाराम व धर्मेंद्र व सुधीर द्वारा मारपीट गयी थी। उसके बाद 14.06.2025 को रात्रि 11 बजे इन लोगों द्वारा मेरे पति की आग लगाकर हत्या कर दी गयी। उसके बाद उपरोक्त लोग मौके से भाग गये। परिजन शिवम को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जो चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने मीमो भेजकर पुलिस को सूचना दी गयी तथा शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *