फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दोस्त के साथ गंगा नहाने आया युवक गंगा के गहरे पानी में डूब गया। मौजूद दोस्त ने चीखपुकार शुरु कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करायी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वहीं सूचना पर परिजन भी गंगा तट पर पहुंच गये और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के क्षेत्र आईटीआई चौराह निवासी अमलेश यादव का पुत्र अनुराग यादव अपने दोस्त आशु राजपूत पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी शिव कॉलोनी मसेनी चौराहा के साथ गंगा नहाने पांचालघाट गया था। जहां उत्तरी किनारे की तरफ पैंटून पुल के पास दोनों नहा रहे थे, तभी गहरे पानी में अनुराग डूब गया। इस दौरान उसके दोस्त ने शोर मचाना शुरु कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंच गयी और गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश शुरु करायी। वहीं सूचना मिलने पर परिजन भी आ गये और उनका रो-रोक बुरा हाल हो गया। पांचालघाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।
वहीं वहां मौजूद लोगों के अनुसार गहरे पानी में घुसने के लिए लोगों ने मना किया, लेकिन वह अंदर की ओर चला गया। आशू बाहर निकल गया, मगर अनुराग गहरे पानी में समा गया। आसपास लोगों के शोरगुल पर पहुंची चौकी पुलिस ने दोस्त से परिजनों की जानकारी ली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों से खोजबीन शुरू कराई। देर शाम तक कुछ पता नहीं चला है। परिजनों ने बताया कि अनुराग अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे है।
दोस्त के साथ गंगा नहाने आया युवक डूबा, तलाश जारी
