नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नेहरु युवा केंद्र्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नवाबगंज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य ने बबना स्थित खेल ग्राउंड में फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा युवा तेजी से आगे बढ़त हासिल कर रहें हैं और ये एक स्वर्ण युग होगा। उन्होंने कहा कि आज भारत के खिलाड़ी विदेशों में अपना परचम फहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस जरुरत है उन्हें निखारने की। कोच इज़हार अली हाशमी, धीरज पाल, हर्षित अवस्थी, अनमोल सूर्यवंशी, सौरभ खटीक ने सभी खेल प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम नेहरु युवा केंद्र के अमन सूर्यवंशी की देखरेख में आयोजित किया गया।
