कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बीएसएफ जवान के यहां चोरी का प्रयास विफल हो गया। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव राजीपुर निवासी अजीत कुमार पुत्र अज्ञात कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पीडि़त बीएसएफ का जवान है जो कि जम्मू कश्मीर में तैनात है। कल शाम 8 से 9 के बीच में गांव के पड़ोस में बच्चे का जन्मदिन था। जहां पर मेरी पत्नी शिखा शाम को अपने बच्चों के साथ जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर गई थी, लेकिन वह जल्दी ही घर में वापस आ गई। उसी बीच में कुछ अज्ञात लोगों ने घर का ताला तोड़घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी के जल्दी आने की वजह से चोरी नहीं हो पाई। इसके बाद पीडि़त ने 112 नंबर पर सूचना दी। उसके बाद पीडि़त ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
बीएसएफ जवान के यहां चोरी का प्रयास विफल
