सूने पड़े घर में ताले तोडक़र चोरी

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। सूने पड़े घर से चोरों ने ताले तोडक़र हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के ग्राम तुसौर निवासी विजय कुमार सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर दी तहरीर में कहा कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। वह घर से लगभग 3 महीने पूर्व गया था। जब बीती 7 फरवरी को शाम 5 बजे घर वापस लौटा, तो घर का ताला खोलकर भीतर गया, तो पता चला की घर में लगा टिल्लू, 2 बोरी गेंहू आदि सामान चोरी कर लिया गयाष थानाध्यक्ष कामिल खान ने बताया कितहरीर मिल गयी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि शीघ्र चोरी का खुलासा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *