बियर की दुकान का ताला तोडक़र चोरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुरहास बियर दुकान के अनुज्ञापी वरूण कुमार सिंह राठौर ने आज थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि मेरी मुरहास में बियर की दुकान है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोडकर 7 पेटी बियर, गोल में रखी 4000 रुपये की नगदी तथा इन्वर्टर, बैटरा, डीवीआर, यूएस मशीन आदि चोरी कर ले गये हैं। सुबह जब आसपास खेतों में खोजबीन की, तो मक्का के खेत में 5 पेटी बियर पड़ी मिल गयी। जबकि शेष 2 पेटी बियर व अन्य सामान खोजने से भी कहीं नहीं मिला। मालूम हो कि एक पेटी में 24 कैन होती हंै। इस तरह से 48 बियर की कैनें व इन्र्वटर आदि की कीमत 70-80 हजार बताई गयी है। ताज्जुब तो यह है कि मुरहास बाजार एक छोटा सा बाजार है। उस पर रात में वहां पुलिस डयूटी भी लगती है। सायंकाल समाचार भेजे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है, जबकि तहरीर अलसुबह ही थाने में दी जा चुकी थी।

तमंचा सहित एक को पुलिस ने पकड़ा

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। थाने के दरोगा सूर्यप्रताप उपाध्याय ने रोहिला रेलवे क्रासिंग के पास जाजपुर बंजारा जाने वाले रोड पर जयकरन उर्फ पंडित निवासी पहाड़पुर नबादा से एक अदद 315 बोर तंमचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में धारा-147, 148, 149, 302 भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त शेर सिंह पुत्र दयाराम निवासी ग्राम नकटपुर मोहम्मदाबाद को गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 27  मार्च 2024  को पेशकार के खेत के बगल में लगी झाडिय़ों के पास बहदग्राम नकटपुर थाना में समय करीब १७.०० बजे अभियुक्तगण द्वारा वादी के भाई सत्यपाल उम्र करीब ४८ वर्ष को जमीन बिकवाने की रंजिश मानते हुए सुनियोजित तरीके से एक राय होकर लाठी-डंडों से प्राणघातक चोट पहुंचाकर हत्या कर देने के संबंध में नेत्रपाल पुत्र राजाराम लोधी राजपूत निवासी ग्राम उपरोक्त थाना मोहम्मदाबाद की लिखित तहरीर पर दिनांक 28 मार्च 2024 को  धारा-147, 148, 149, 302 भा0द0वि0 बनाम संजीव, कुलदीप, कमल प्रताप पुत्रगण राम निवास, शेर सिंह पुत्र दयाराम, भूरे पुत्र महिपाल समस्त निवासीगण ग्राम उपरोक्त के खिलाफ थाना मोहम्मदाबाद पर पंजीकृत हुआ था। अभियुक्त पर उपरोक्त मुकदमे के अलावा पांच मुकदमे अन्य पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *