शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में नलकूप स्वामी में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लहरा निवासी घासीराम का थाना क्षेत्र के ही गांव खुडिऩा धमगमा के पास खेत है। खेत में फसलों की सिंचाई के लिए समरसेबिल की बोरिंग थी। संचालन के लिए 25 के0वी0ए0 का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। पीडि़त नलकूप स्वामी के अनुसार 15 अप्रैल की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर से बिजली का तेज चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में पीडि़त नलकूप स्वामी ने बिजली विभाग को सूचित करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी। शमशाबाद थाना पुलिस ने पीडि़त नलकूप स्वामी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
ट्रांसफार्मर से बिजली का तेल चोरी
