पेंटस की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

*सीओ व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात चोरों ने पेंट्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। जानकारी होने पर दुकान मालिक मौके पर पहुंच गये और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ व कादरीगेट थाना प्रभारी एवं फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीडि़त ने घटना के संदर्भ में पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के नगला निवासी शीशराम पुत्र जीवनलाल की कलार नगला रोड कि किनारे पेंट्स की दुकान है। जिस पर उनका पुत्र शिवम बैठता है। बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। वहीं शिवम के ताऊ महेन्द्र सिंह का मकान बन रहा था। महेन्द्र सिंह सोमवार सुबह निर्माणाधीन मकान पर पानी डालने गये तो उन्होंने शटर का ताला टूटा देखा और जानकारी भतीजे शिवम को दी। शिवम परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गया। दुकान के अंदर जाकर देखा तो चोर 40 बाल्टी पेंट सहित 7 लाख रुपये का डिस्टेंपर पेंट चोरी हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, थाना कादरी गेट प्रभारी राजेश राय, फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं शिवम ने घटना के संदर्भ में पुलिस को तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *