पंचायत घर का ताला तोडक़र हजारों की चोरी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला विनायक में अज्ञात चोरों ने रात में पंचायत घर का ताला तोडक़र हजारों का सामान पार कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नगला विनायक में बने पंचायत घर में अज्ञात चोरों ने देर रात्रि पंचायत घर का ताला तोडक़र उसमें रखा सामान पार कर दिया। सुबह जब शौच करने के लिए छोटे लाल यादव खेत की तरफ जा रहे थे, तभी उनकी नजर पंचायत घर पर पड़ी। जिसकी सूचना उन्होंने पंचायत सहायक नवनीत कुमर को दी, तो नवनीत कुमार ने मौके पर आकर देखा की पंचायत घर में लगे 6 पंखा, 15 कुर्सी, बल्ब, राड चोर चुरा ले गए। जिसकी सूचना नवनीत कुमार पंचायत सहायक बबना चौकी इंचार्ज को दी गयी। आये दिन हो रहीं चोरी की घटनाओं से लोगों की नींद उड़ी हुई है। पुलिस किसी भी घटना की जांच पड़ताल नहीं करती है। जिससे चोरों के होसले बुलंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *