एक ही जगह से 3 खोखे तोड़कर हजारों की चोरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की रायपुर चौकी से कुछ कदम की दूरी चोरों ने तीन खोखे तोड़कर हजारों की नकदी व सामान पार कर दिया। जानकारी के अनुसार साकिर अली निवासी तकिया नशरत शाह की सब्जी की दुकान से चोर टट्टे के तार काटकर गोलक में रखे 300 रुपए निकाल ले गये। वहीं दूसरी प्रदीप कश्यप निवासी पचपुकरा का चाट का खोखा है। उसके पटले निकाकर चोर खोखे में रखा राग गोल्ड का 1 गत्ता व बेसन आदि निकाल ले गये। वहीं तीसरे भाई सिंह निवासी पचपुखरा के खोखे से नमकीन, बिस्कुट आदि सामान निकाल ले गये। दुकानदारों ने घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *