पुलिस चौकी के नजदीक दुकान से लाखों की चोरी

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस चौकी के नजदीक दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ सोती रही पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी सत्यप्रकास कटियार ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया की पीडि़त की दुकान खुदागंज रेलवे स्टेशन के नजदीक कटियार पाइप स्टोर के नाम से है। जिसका उद्घाटन दिनांक 7 जनवरी 2024 को हुआ था। जिसमें 8 अप्रैल को अज्ञात चोरों चोरी कर ली। जिसकी सूचना खुदागंज चौकी पर दी गई और चोरी गए सही सामान का विवरण ना हो पाने के कारण मुकदमा नहीं लिखवा पाया। 9 अप्रैल को चोरी गए सामान को मेरे द्वारा देखा गया। जिसमें अधिकतर सामान पानी फिटिंग पाइप एवं समर सेबिल का है। जिसका विवरण इस प्रकार है पानी फिटिंग का सारा सामान यूपीवीसीसीपीवीसी 2 समर सेबिल (1)एचपी, 1,5(2), एचपी1०, 12, पीईसी(3) पीतल की टोटी, पीतल कंसील्ड, पीतल हाफ टन (4) पानी के सिस्टन, (5) जिन पाइप (सेक्शन पाइप), (6) पीवीसी पाइप फिटिंग, (7) कैमरे का डीबीआर, (8)बैटरी इन्वर्टर, (9) स्टील की जाली, (10) गार्डन पाइप, (11) कुछ पेन्ट का सामान इत्यादि कुछ और सामान चोरी हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 180, 457 आई.पी.सी. में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *