मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, पुलिस ने घायल को सीएचसी में कराया भर्ती

 शाहाबाद/हरदोई,समृद्धि न्यूज। रविवार को नगर का मोहल्ला उस समय गोलियों की गूंज से थर्रा उठा जब मामूली बात पर दो पक्षों अदनान और सरफराज के बीच गोलियां चलने लगी।इस दौरान हाफीज के छरे लग गए।पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।देर शाम तक सीएचसी में दोनों पक्षों सहित पुलिस का जमावड़ा लगा रहा।मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को कड़ी फटकार लगाई।वहीं पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम को मोहल्ला वाजिद खेल निवासी सरफराज और अदनान के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ।जिससे दोनों पक्ष उग्र हो गए। अदनान पक्ष के लोग अपनी छत पर चढ़कर फायरिंग करने लगे।जिससे हफीज नामक एक व्यक्ति को छरे लग गए।फिलहाल पुलिस ने घायल हफीज की और से 5 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर मामले को खत्म करने का प्रयास किया।जानकारी के अनुसार वाजिद खेल में मजार के पास शनिवार को रात 8:30 बजे अदनान उर्फ पुष्पराज पुत्र अंसार उर्फ लाल बत्ती और सरफराज के बच्चों के साथ विवाद हो गया। बच्चों का विवाद बढ़कर बड़ों के बीच पहुंच गया। दोनों तरफ से गाली गलौज होने लगा। इसी बीच अदनान उर्फ पुष्पराज ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। अंधाधुंध फायरिंग से मोहल्ले में दहशत व्याप्त हो गई। उधर से गुजर रहे हाफिज पुत्र नजीर के हाथ और पेट में छर्रे लगे हैं जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाबत एएसपी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई है कोई हताहत नहीं हुआ।मामले में कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *