तटबंध बनाने को लेकर भरी गई हुंकार

11 फरवरी को निकाली जायेगी पदयात्रा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में जनपद की सीमा से लेकर जनपद की सीमा तक गंगा के दोनों किनारो पर तटबंध बनवाने एवं कटरी धर्मपुर एवं कटरी भीमपुर एवं उनके मजरों में मां गंगा के द्वारा लगातार किए जा रहे कटान को रोकने के लिए जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि अगर जल्द से जल्द इस पर कार्य प्रारंभ ना हुआ तो 11 फरवरी से कढ़हर से प्रस्तावित विशाल पदयात्रा प्रारंभ की जाएगी, जो कि अटेना घाट तक जाएगी। अभी तक प्रशासन से मांग करते-करते और जनप्रतिनिधियों को चेताते बहुत समय हो गया है। सकारात्मक पहल जिला प्रशासन के द्वारा नहीं की गई। भईयन मिश्रा ने कहा कि पिछले कई महीनो से लगातार तटबंध बनवाने की बात आम जनता कर रही है, इसके लिए पूर्व में भी लगातार धरना प्रदर्शन के बाद भी अभी तक तटबंध का निर्माण प्रारंभ ना होना दर्शाता है कि स्थानीय सभी जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन बिल्कुल चुपचाप बैठा है। क्षेत्र की लाखों जनता बाढ़ से बहुत पीडि़त रहती है, इसके बारे में सोने और समझने का प्रशासन के पास नहीं है अब 11 फरवरी से प्रारंभ होने वाली यात्रा में सर क्षेत्र साथ चलेगा और तटबंध बनवा कर रहेगा। कोमल पांडे उर्फ अंगद ने कहा कि जहां पर लाखों की संख्या में लोग प्रभावित होते हो वहां के सभी जनप्रतिनिधि इतने लापरवाह और जनता के दुख दर्द से अपने को दूर रखते हो बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे ने कहा कि जनहित की लड़ाई में हर प्रकार से साथ हैं। श्याम सुंदर लाला ने कहा कि पूरे जिले में बाढ़ से हर आदमी प्रभावित होता है, इसके बाद भी इसके रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस मौके पर पंकज राठौर, शान अली, महेंद्र सिंह यादव, अवनीश यादव, विष्णु मिश्रा, आयुष सक्सेना, प्रशांत मिश्रा, धर्मवीर राजपूत, शिवदेव सिंह, आसिफ जमा, आदिल खान, अतीक खान, शिवम वर्मा, राजीव वर्मा, चंद्रशेखर, मनीष यादव, राजीव सिंह, सुबोध सिंह, रामसेवक, शाहन अली, अवधेश सिंह, कदीलाल, ऋषिपाल, शाहिद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *