स्कूल कैंपस में गुलदार देख मचा हड़कंप, शिक्षक और कर्मचारियों ने क्लास में छुपकर बचाई जान

  • बिजनौर में स्कूल में घुसा गुलदार , स्टाफ ने कक्षा में घुसकर बचाई जान
  • ग्रामीण शोर मचाते हुए स्कूल पहुंचे तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया

बिजनौर: गुलदार (तेंदुए) अब आबादी की ओर बढ़ रहे हैं। पैजनिया के ग्राम इस्सापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को गुलदार घुस गया। उसकी दहाड़ सुन स्कूल के अध्यापक और अध्यापिकाएं कमरे में घुस गए। गुलदार ने कमरे के दरवाजे पर पंजे मारे। गनीमत रही कि बारिश के कारण छात्र-छात्राओं की आज छुट्टी थी। इस कारण बड़ी घटना होने से टल गई।क्षेत्र के ग्राम इस्सापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बारिश के कारण केवल अध्यापकों को ही बुलाया गया था। सुबह के समय गुलदार के दहाड़ने की आवाज सुनी तो सभी अध्यापिकाएं भागकर कमरे में घुस गईं और दरवाजा बंद कर लिया। शिक्षकों ने खिड़की से झांककर देखा तो गुलदार दहाड़ते हुए स्कूल परिसर में घूम रहा था। उसे देख अध्यापिकाओं के होश उड़ गए। स्कूल की मुख्य अध्यापिका सीमा राजपूत ने बताया कि गुलदार ने कमरे के दरवाजे को पंजे मारकर खोलने का प्रयास किया। मुख्य अध्यापिका द्वारा गुलदार की सूचना गांव में रहने वाली रसोइया को दी गई। तब ग्रामीण शोर मचाते हुए स्कूल पहुंचे तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *