कमालगंज, समृद्धि न्यूज। नगर में विगत दिनों से चली आ रही गणेश स्थापना का आज अंतिम पूजन दिन था। भगवान गणेश की आरती और उसके बाद कई झाकियां दर्शित की गयीं। जिसमें मां काली एवं शंकर जी का नृत्य, राधा कृष्ण की झांकी एवं अन्य प्रकार की झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। भगवान गजानन की अंतिम आरती होने के कारण भक्तों का भारी जन सैलाब उमड़ा। जिससे पांडाल भक्तों से खचाखच भर गया। इस मौके पर गणेश समिति अध्यक्ष अमित गुप्ता एवं उपाध्यक्ष सतीश चंद्र ने गणेश समिति में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं एवं वालंटियर को सम्मानित किया। कल विशाल जन समूह के साथ गणेश जी महाराज का विसर्जन घटियाघाट पर किया जाएगा। बताते चले की कमालगंज नगर में गणेश महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें पूरे जनपद से भक्तों का जन सैलाब उमड़ता है। विसर्जन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भी एलर्ट हो गया है।
