समृद्धि न्यूज। देश के मौसम में असमान उतार-चढ़ाव बना हुआ है। उत्तर पश्चिम और इसके निकटवर्ती मध्य भारत के मैदानी इलाकों के 10 राज्यों में जहां भीषण गर्मी और लू का सितम बना हुआ है। वहीं पूर्वोत्तर, पूर्वी और उसके आसपास के मध्य भारत के क्षेत्रों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का कहर जारी है। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सलसिला अभी कुछ दिन और जारी रहेगा।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में लू चल रही है। सुबह नौ बजे के बाद ही घरों से बाहर निकलना भारी हो गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी जारी
जानकारी के मुताबिक, देश की राजधआनी दिल्ली समेत कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी पडऩे से परेशान है। देश के मैदानी राज्यों में लोगों को गर्मी के साथ-साथ लू भी झेलनी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में इस समय लू की स्थिति बनी हुई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी है। इन सबके बीच मौसम विभाग की ओर से आज के मौसम का पूर्वानुमाान जारी किया गया है। दिल्ली और उसके आसपास वाले इलाकों में आज भी भीषण गर्मी पडऩे वाली है। आसमान साफ रहने की वजह से तेज धूप रहेगी। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य में बरसात होने की किसी भी संभावना से इनकार किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में अधिकतम तापमान 41.42 और न्यूनतम तापमान 22.24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां पूर्वी यूपी जैसे वाराणसी, प्रयागराज में मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में लू की स्थिति बनी रहने वाली है। पूर्वी यूपी में अधिकतम तापमान 36.38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि पश्चिमी यूपी में अधिकतम तापमान 40.42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है
बिहार-झारखंड में होगी बरसात
बिहार में आज मौसम बरसात वाला रह सकता है, विशेषकर पटना, गया, और भागलपुर जिलों में इन जिलों मेंं हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है। साथ ही आंधी-तूफान चलने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। आईएमडी ने 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 35.37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.24 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं झारखंड में 29 अप्रैल तक आंधी.तूफान और बारिश हो सकती है।