कायमगंज, समृद्धि न्यूज। चोरों ने बन्द पड़े मकान का ताला तोडक़र सामान पार कर दिया। गृहस्वामी ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरझाला निवासी राहुल गंगवार पुत्र हरिनन्दन जो की बीते कई वर्षों से लोहाई बाजार में परिवार के साथ रहते हैं। घर मे ताला बन्द रहता है। इसी का फायदा उठाकर चोर मकान के मुख्य गेट का ताला तोडक़र घर मे दाखिल हो गये। इसके बाद रखी सेफ अलमारी व बक्से का ताला तोडक़र लाखों का सामान चोर चुरा ले गये। घटना की जानकारी होने पर राहुल गंगवार मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
