चोरों ने बक्से का ताला तोडक़र उड़ाये जेवरात

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। चोरों ने बक्से का ताला तोडक़र जेवरात पार कर दिये। सुबह सोकर उठे परिजनों ने जब सामान बिखरा देखा, तो उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गढिय़ा बबुरारा निवासी जयदेवी पत्नी स्व0 अजयवीर के गांव में ही दो मकान हैं। दूसरे मकान में उनके मवेशी बंधते हैं। रविवार रात जयदेवी अपने पुत्र देवेश और दिव्यांशू के साथ खाना खाकर पास ही दूसरे घर में सोने चली गईं और उनके दोनों पुत्र छत पर बने कमरे में सोने चले गए। रात किसी समय अज्ञात चोर छत से जयदेवी के घर में घुसकर कमरे के अंदर टाड़ पर रखे बक्से का ताला तोडक़र उसमें रखे एक जोड़ी कुंडल, तीन जोड़ी टॉप्स, एक जंजीर, एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल चोर चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह लगभग सात बजे देवेश छत से नीचे उतरकर कमरे में गया, तो उसके होश उड़ गए। कमरे में जमीन पर बक्सा खुला पड़ा था। समान इधर उधर बिखरा पड़ा देख देवेश को चोरी होने की जानकारी हुई। घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं थाना पुलिस के मुताबिक चोरी के मामले की किसी भी तरह की थाने में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *