चोरों ने बक्से व सेफ का ताला तोडक़र पार किये जेवरात

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात चोरों ने बक्से व सेफ का ताला तोडक़र हजारों रुपये के सोने चांदी के आभूषण पार कर दिये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गॉव नरसिंहपुर निवासी सुखेन्द्र पुत्र हंसराम जो की हरियाणा प्रान्त के गुडग़ाँव में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है। गॉव में उनका बेटा रहता है। बीती रात्रि अज्ञात चोर पड़ोसी की दीवार के सहारे सुखेन्द्र के घर में दाखिल हुए। चोर कमरे का ताला तोडक़र अन्दर कमरे में घुसे। उसमे रखें बक्से व अलमारी का ताला तोडक़र उसमें रखी सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चाँदी की पायल, एक जोड़ी सोने के कुन्डल सहित घर का अन्य सामान चोर चुरा ले गये। वहीं गॉव के सन्जू गंगवार पुत्र सुरेश चन्द्र का ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। अज्ञात चोर ट्रैक्टर की बैट्री चुरा ले गये। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *