प्रधानाध्यापक ने घटना के संबंध में पुलिस को दी तहरीर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कम्पोजिट विद्यालय का ताला तोडक़र चोरों ने एलईडी टीवी व मिड-डे-मील का सामान तथा खेल किट आदि चोरी कर ली। घटना की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र तलैया लेन स्थित कम्पोजिट विद्यालय क0प्रा0वि0 है। सोमवार सुबह जब सफाई कर्मी शरमीला विद्यालय पहुंची तो उसने देखा कि ताले टूटे पड़े थे और कमरा खुला था। अंदर जाकर देखा तो एलईडी टीवी गायब थी। रसोई घर के अंदर जाकर देखा तो मिड-डे-मील का सामान भी गायब था। घटना की सूचना प्रधानाध्यापक को दी। मौके पर पहुंची प्रधानाध्यापक ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोर स्कूल से एक एलईडी टीवी व रसोई के बर्तन, खाद्यान्न, खेल किट, म्युजिक सिस्टम व कुछ पुराना रिकार्ड चोरी हो गया है। प्रधानाध्यापक ने घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
चोरों ने कम्पोजिट विद्यालय का ताला तोडक़र उड़ाया सामान
