मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाई 10 हजार की नकदी

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। देवी मंदिर के दान पात्र का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने हजारों की नगदी चोरी कर ली। सुप्रसिद्ध देवी मंदिर में हुई चोरी की घटना की सूचना के बाद मुहल्ले के लोगों की भीड़ लग गयी। मंदिर संरक्षक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर में स्थित मोहल्ला दलवीर खां जहां सुप्रसिद्ध झबरा कुआं के प्रांगण में सुप्रसिद्ध देवी मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए दान पेटिका के ताले तोडक़र हजारों रुपए की नगदी पार कर दी। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब शुक्रवार की सुबह लोग मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे और जब मंदिर तथा दान पत्र टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद मोहल्ले के लोगों की भीड़ उमडऩे लगी। मंदिर संरक्षक कमलेश राजपूत ने बताया अज्ञात चोरों ने देवी मंदिर के दान पात्र को तोडक़र लगभग 10,000 की नगदी पार कर दी। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *