Headlines

चोरों ने घर के ताले तोडक़र लाखों की नगदी सहित व जेवरात किये चोरी

दो अन्य घरों में भी चोरी का किया गया असफल प्रयास
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरों ने थाना पुलिस को चुनौती देते हुए थाना क्षेत्र के गांव उद्घोपुर निवासी धनपाल शाक्य के घर के मुख्य गेट का ताला तोडक़र घर में प्रवेश किया। इसके बाद बाद चोरों ने घर के अंदर बने कमरों के ताले तोडक़र बक्से में रखी लाखों की नगदी व जेवरात चोर चुरा ले गए। पीडि़त धनपाल ने बताया कि वह गर्मी अधिक होने के कारण मकान की छत पर सपरिवार सो रहे थे। उन्हें अपने घर हुई चोरी की जानकारी सुबह जागने पर हुई। जब वह छत से नीचे उतरे तो उन्होंने घर के दोनों कमरों के ताले टूटे देखे। शक होने पर उन्होंने कमरों के अंदर रखे बक्से देखे, तो उनके ताले टूटे देख उनके होश उड़ गये। उन्होंने बताया कि बक्सों में रखे सोने चांदी के जेवरात में सोने के एक जोड़ी झाले, दो जोड़ी पायल, दो अंगूठी सोने की, एक दस्त बंद, एक जोड़ी सोने के कुंडल, सोने का मांग बेंदा, एक चांदी की करधनी सहित सभी जेवरात जिनकी कीमत पांच लाख रूपये बताई जा रही है चुरा ले गये और घर में रखी एक लाख की नगदी भी चोरों ने पार कर दी। चोर घर में रखे तीन बक्से भी उठा ले गए। बक्सों को चोरों ने रमेश के खेत में जाकर डाला। सुबह जब ग्रामीण शौचक्रिया के लिए खेतों की तरफ गए तब उन्होंने देखा कि सामान और बक्से खेत में पड़े है। ग्रामीणों ने उसकी सूचना गांव में दी। घर में हुई चोरी की सूचना पीडि़त ने शमसाबाद थाना पुलिस को दी। पीडि़त के पुत्र राहुल की बारात कि २८ अप्रैल को उसकी बारात जानी है। मां कुसुमकली ने बताया कि उसके बेटे की अब शादी कैसे होगी। ना तो पैसा रहा और ना ही जेवरात। पड़ोस में रह रहे धनपाल के चचेरे बहनोई रोशन लाल का मकान है। वह यहां अपनी ससुराल में रह रहे हैं। उनके घर के ताले तोड़ कर चोरी का असफल प्रयास किया गयास, लेकिन यहां चोरों के हाथ सफलता नहीं लग सकी। रोशनलाल की भतीजी की बारात 12 मई को आनी है। इसके बाद चोरों ने गांव में ही राम अवतार के भी बंद पड़े मकान से भी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन यहां भी चोरों के हाथ सफलता नहीं लग सकी। राम अवतार व रोशनलाल दोनों लोग गांव में ही बने अपने दूसरे मकानों में रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *