चोरों ने चांदी के 125 सिक्के व सोने के जेवरात किये पार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोर चांदी के जेवरात व कीमती सामान चुरा ले गये।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम मिलकिया दलेलगंज निवासी अनूप कुमार पुत्र राजाराम के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। राजाराम ने बताया कि वह अपने बड़े बेटे अनूप के साथ रहते हैं। उन्होंने चांदी के जेवरात को मकान के एक कमरे में मटकों में छिपाकर रखा था। इस बारे में सिर्फ उनकी बेटी को जानकारी थी। चोरों ने चांदी के 125 सिक्के, पत्नी के खड़ुआ और कुछ सोने के जेवरात चुरा लिए। शुक्रवार सुबह उनकी नातिन ने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है और मटके उलटे पड़े हैं। जांच करने पर पता चला कि सारा सामान गायब है। ब्रजरानी ने बताया कि एक किलो के खड़ुआ और चांदी के लच्छे भी चोरी हो गए हैं। सूचना मिलते ही फैजाबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिल गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *