बंद घर से चोरों ने डेढ़ लाख की नगदी व जेवरात किये पार

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर रुस्तमपुर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर में घुसकर लाखों की नगदी व जेवरात चोरी कर लिये। घर वापस लौटे मकान मालिक घर का नजारा देखकर दंग रहे गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर रुस्तमपुर निवासी मोहम्मद इमरान दिल्ली गए हुए थे। शनिवार सुबह जब वह वापस लौटे तो उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए, सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर घर से 1 लाख 30 हजार रुपये नकदी ले गए। इसके अलावा एक सोने की अंगूठी, एक सोने की लौंग और चांदी की पांच अंगूठियां भी चोर ले गये। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरों के ताले टूटे हुए थे। घटना की सूचना इमरान ने आसपास के लोगों व पुलिस को दी। मौके पर डायल 112 पुलिस एवं थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गये और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मकान मालिक मोहम्मद इमरान से पूछताछ की। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *